एक्सप्लोरर
Haryana Elections: कुमारी सैलजा के बहाने कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, बोलीं- हरियाणा में दलितों के साथ...
Haryana Elections: हरियाणा चुनाव में इस बार मायावती की नेतृत्व वाली बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन किया है और अब दलित वोटरों से बसपा को वोट करने की अपील भी की है.
मायावती ने हरियाणा में कांग्रेस पर बोला हमला
1/7

हरियाणा विधानसभा में ज्यादा समय नहीं बचा है. सप्ताह भर बाद हरियाणा में मतदान होने हैं. सभी पार्टियां अपने-अपने घोषणा पत्र लेकर जनता से वादे करने में लगी हुई है. माना जा रहा था कि कांग्रेस-भाजपा की सीधी लड़ाई होगी, लेकिन निर्दलीय और छोटे दलों के आ जाने से कांग्रेस के वोटों में विभाजन देखने को मिल सकता है.
2/7

हरियाणा चुनाव में इस बार मायावती की नेतृत्व वाली बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन किया है और नाराज दलित और जाट वोटों को समेटने में लगी है, जिसे देख कर लग रहा है कि कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान हो सकता है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने एक्स पर लगातार कई पोस्ट कर डाले. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
Published at : 29 Sep 2024 03:50 PM (IST)
और देखें

























