✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bihar Assembly Election: चुनाव जीतने के 1 घंटे बाद नीतीश कुमार का ये फैसला पलट देंगे प्रशांत किशोर, बता दिया आगे का प्लान

पीटीआई-भाषा (एजेंसी)   |  30 Sep 2024 10:14 AM (IST)
Bihar Assembly Election: चुनाव जीतने के 1 घंटे बाद नीतीश कुमार का ये फैसला पलट देंगे प्रशांत किशोर, बता दिया आगे का प्लान

प्रशांत किशोर बोले- नीतीश कुमार सरकार ‘चार सेवानिवृत्त नौकरशाह’ चला रहे हैं

1

राजनीतिक रणनीतिकार से सियासतदां बने प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन पर चार 'सेवानिवृत्त नौकरशाहों' के माध्यम अपनी सरकार चलाने का आरोप लगाया.

2

अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी गठित करने से तीन दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने का संकल्प तक ले डाला.

3

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव '3 S एस' यानी 'शराब', 'सर्वे' (भूमि) और 'स्मार्ट मीटर' के मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

4

प्रशांत किशोर बोले, “ये मुद्दे 'मौजूदा शासन के ताबूत में अंतिम कील' साबित होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार चार सेवानिवृत्त नौकरशाहों की ओर से चलाई जा रही है. मुख्यमंत्री इन बाबुओं के चंगुल में हैं. न तो नीतीश कुमार और न ही ये नौकरशाह लोगों की समस्याओं से अवगत हैं. नीतीश कुमार अब बदल गए हैं.

5

किशोर बोले कि बिहार के सीएम ने नैतिकता खो दी है और वह केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने में रुचि रखते हैं. उनकी 'जन सुराज' पहल दो अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगी. वह बोले, “2025 के विधानसभा चुनाव के बाद जब वह बिहार में सरकार बनाएंगे तो एक घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे.”

6

प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों में है. ज़मीनी हकीकत यह है कि शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है, लेकिन ‘होम डिलीवरी’ धड़ल्ले से चल रही है.” किशोर ने कहा कि जन सुराज शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रहा है, क्योंकि “राज्य में मौजूदा शराबबंदी कानून 'फर्जी' है... हर साल 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

7

शराब माफिया और अधिकारी अवैध व्यापार से पैसा कमा रहे हैं.” जन सुराज प्रमुख ने कहा, 'महिलाओं का वोट मिले या न मिले, मैं शराबबंदी के खिलाफ बोलता रहूंगा, क्योंकि यह बिहार के हित में नहीं है.'

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • Bihar Assembly Election: चुनाव जीतने के 1 घंटे बाद नीतीश कुमार का ये फैसला पलट देंगे प्रशांत किशोर, बता दिया आगे का प्लान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.