✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बड़ी खबर, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को राहत; छात्रों की पढ़ाई रहेगी जारी

रजनी उपाध्याय   |  22 Jan 2026 09:58 PM (IST)
बड़ी खबर, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को राहत; छात्रों की पढ़ाई रहेगी जारी

जम्मू-कश्मीर में MBBS की पढ़ाई कर रहे 50 छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है.श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की मान्यता रद्द होने से जिन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था, अब सरकार ने उनके लिए नया रास्ता निकाल लिया है.

1

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में पढ़ रहे 50 MBBS छात्रों के लिए पिछले कई हफ्तों से हालात बेहद तनावपूर्ण थे. कॉलेज की मान्यता रद्द होने के बाद छात्रों को समझ नहीं आ रहा था कि उनकी पढ़ाई आगे कैसे चलेगी और उनका करियर क्या होगा.

2

कॉलेज की मान्यता नियमों के उल्लंघन के कारण रद्द की गई थी. इसके चलते वहां एडमिशन ले चुके सभी 50 MBBS छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था और वे लगातार समाधान की मांग कर रहे थे.

3

अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार और JKBOPEE ने दखल दिया है.बोर्ड ने 24 जनवरी को फ्रेश काउंसलिंग कराने का ऐलान किया है, जिससे प्रभावित छात्रों को दोबारा कॉलेज अलॉट किया जा सके.

4

यह काउंसलिंग पूरी तरह NEET-UG मेरिट के आधार पर होगी.छात्रों को जम्मू-कश्मीर के 7 नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुपरन्यूमेररी सीट्स पर दाखिला दिया जाएगा, ताकि किसी और छात्र की सीट प्रभावित न हो.

5

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी छात्रों को उनके घर के पास या सुविधाजनक कॉलेजों में एडजस्ट किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके.

6

कई हफ्तों से चल रही अनिश्चितता अब खत्म होती नजर आ रही है. छात्रों और उनके परिवारों ने इस फैसले से राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब उनका मेडिकल करियर सुरक्षित रहेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • बड़ी खबर, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को राहत; छात्रों की पढ़ाई रहेगी जारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.