✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Railway Recruitment 2026: रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 4098 तकनीकी पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

रजनी उपाध्याय   |  08 Jul 2026 01:10 PM (IST)
Railway Recruitment 2026: रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 4098 तकनीकी पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेल मंत्रालय ने देशभर के रेलवे जोन में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जायेगा. इन पदों पर भर्ती होने से रेलवे में खाली पद भरेंगे और यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे सेवाएं भी बेहतर होंगी.

1

रेल मंत्रालय के तहत यह भर्ती 35 अलग-अलग तकनीकी पदों के लिए की जाएगी.इनमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. इस भर्ती के तहत लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जायेगा.

Continues below advertisement
2

रेलवे भर्ती बोर्ड 21 जुलाई 2026 से इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा.नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Continues below advertisement
3

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 845 पद परमानेंट वे विभाग में खाली हैं.इसके अलावा वर्क्स विभाग में 470 और कैरिज एंड वैगन विभाग में 450 पद खाली हैं.इन पदों पर भर्ती होने से कई विभागों में कर्मचारियों की कमियों को दूर किया जायेगा.

4

नई भर्ती से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. तकनीकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से ट्रैक, सिग्नल और दूसरे जरूरी सिस्टम की निगरानी और रखरखाव बेहतर तरीके से किया जा सकेगा. इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.

5

रेलवे कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि काफी समय से तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े कई पद खाली थे.नई भर्ती से कर्मचारियों पर काम का दबाव कम होगा और रेलवे का कामकाज भी पहले से बेहतर होगा.

6

जो युवा रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 21 जुलाई के बाद जारी होने वाले RRB नोटिफिकेशन पर नजर रखें और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Railway Recruitment 2026: रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 4098 तकनीकी पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.