कितने पढ़े लिखे हैं पाकिस्तान के PM, इस यूनिवर्सिटी से ले चुके हैं डिग्री

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के तमाम नेताओं समेत वहां के प्रधानमंत्री भी तिलमिलाए बैठे हैं. पीएम शहबाज शरीफ की ओर से तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं. ऐसे में आज हम उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन जानते हैं...
हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है. मगर देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
शहबाज शरीफ का जन्म 23 सितंबर 1951 को पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था, आज पाकिस्तान के चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं.
शहबाज शरीफ ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाहौर के टॉप सेंट एंथनी हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर से कला में ग्रेजुएशन (Bachelor of Arts) की डिग्री प्राप्त की.
पढ़ाई के दौरान ही उनमें नेतृत्व और संगठन क्षमता के बीज अंकुरित हो चुके थे, जो आगे चलकर उनके राजनीतिक जीवन की नींव बने.
भाषाई ज्ञान की बात करें तो शहबाज शरीफ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, अंग्रेजी, जर्मन और अरबी भाषाओं के जानकार हैं.