✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

NIT Agartala Recruitment 2026: प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 32 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

एबीपी लाइव   |  15 Mar 2026 08:36 AM (IST)
NIT Agartala Recruitment 2026: प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 32 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

अगर आप टीचिंग फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अगरतला ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 32 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

1

NIT अगरतला भर्ती 2026 के तहत कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं. इनमें से लगभग 10 पद प्रोफेसर के लिए और 22 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निर्धारित किए गए हैं. यह भर्ती संस्थान के अलग-अलग विभागों में फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है.

Continues below advertisement
2

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को संस्थान द्वारा तय किए गए अनुभव और अन्य पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा.

Continues below advertisement
3

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को काफी अच्छा सैलरी पैकेज दिया जाएगा. इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 1,39,600 रुपये से लेकर 2,20,200 रुपये तक वेतन दिया जायेगा. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.

4

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को अलग अलग कैटेगरी के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा.सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति 1000 रुपये शुल्क देना होगा और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है.

5

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NIT अगरतला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां फैकल्टी भर्ती पोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी भरनी होगी.फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा. आवेदन जमा होने के बाद उम्मीदवार को एक यूनिक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा.

6

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ NIT अगरतला के रजिस्ट्रार के पते पर भेजना होगा. ध्यान रहे कि आवेदन की हार्ड कॉपी 31 मार्च 2026 से पहले संस्थान तक पहुंच जानी चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • NIT Agartala Recruitment 2026: प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 32 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.