भारत में पहली बार कब हुई थी NEET परीक्षा, इससे पहले कैसे MBBS में मिलता था एडमिशन, जानें दिलचस्प फैक्ट

देशभर में नीट यूजी परीक्षा के नतीजों को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बार परीक्षा के लिए 24 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. परीक्षा के परिणाम बीते दिनों घोषित किए गए. जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स और उनके समर्थन में कई एक्सपर्ट्स भी आ गए हैं. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं पहली बार इस परीक्षा का आयोजन कब हुआ था, आइए आज हम आपको इस परीक्षा से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताते हैं...
देश में पहले बार नीट परीक्षा का आयोजन 05 मई 2013 को किया गया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से पहले इस एग्जाम का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई कराता था.
सीबीएसई की तरफ से नीट परीक्षा का आयोजन साल 2018 तक कराया गया.
साल 2019 से लेकर अबतक इस परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास है. नीट ही नहीं एनटीए देशभर में कई बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करता है.
नीट यूजी एग्जाम पूरे देश में मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होता है.
नीट परीक्षा ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) व राज्यों और कई मेडिकल कॉलेजों की तरफ से आयोजित होने वाली प्री-मेडिकल परीक्षाओं की जगह ली है.