✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

NCL में 1607 पदों पर मौका, ITI से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए खुला रोजगार का बड़ा दरवाजा

रजनी उपाध्याय   |  01 Jun 2026 01:42 PM (IST)
NCL में 1607 पदों पर मौका, ITI से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए खुला रोजगार का बड़ा दरवाजा

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का बड़ा अवसर लेकर आई है. अगर आपने आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन किया है और किसी अच्छी संस्था में काम सीखते हुए करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है.

1

यह भर्ती ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और आईटीआई अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को अनुभवी अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

Continues below advertisement
2

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड या विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.

Continues below advertisement
3

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी.

4

ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये और आईटीआई अप्रेंटिस को 10,560 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. इससे उम्मीदवार प्रशिक्षण के दौरान अपने खर्चों को भी संभाल सकेंगे.

5

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी. उम्मीदवारों को सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

6

NCL की यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी बड़ी कंपनी में काम सीखना चाहते हैं. अप्रेंटिसशिप के दौरान उन्हें काम का अनुभव मिलेगा, नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा और आगे नौकरी पाने में भी यह अनुभव काफी मददगार साबित हो सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • NCL में 1607 पदों पर मौका, ITI से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए खुला रोजगार का बड़ा दरवाजा
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.