✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Madhya Pradesh BUMS Hindi Textbooks: अब हिंदी में भी होगी BUMS की पढ़ाई, MP बनेगा पहला राज्य

एबीपी लाइव   |  30 Jul 2026 10:13 AM (IST)
Madhya Pradesh BUMS Hindi Textbooks: अब हिंदी में भी होगी BUMS की पढ़ाई, MP बनेगा पहला राज्य

मध्य प्रदेश यूनानी मेडिकल एजुकेशन को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है. राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी यानी BUMS कोर्स की किताबें हिंदी में उपलब्ध कराएगा. अभी तक यह किताबें सिर्फ उर्दू में ही मिलती थीं, जिसकी वजह से जिन छात्रों को उर्दू नहीं आती, उन्हें पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती थी.

1

इसी समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने इन किताबों का हिंदी में अनुवाद कराने का फैसला किया है. यह पहल भोपाल स्थित राज्य के इकलौते गवर्नमेंट यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए की जा रही है, जहां हाल के सालों में उन छात्रों कि संख्या लगातार बढ़ी है जिनको उर्दू भाषा नहीं आता है. 

Continues below advertisement
2

इसको लोगू करने के पिछे का सबसे बढ़ा कारण है भोपाल के इस कॉलेज में हर साल गैर-उर्दू भाषी छात्रों की तादाद बढ़ती जा रही थी, और उन्हें उर्दू में लिखी किताबों से पढ़ाई करने में मुश्किल आती है. सत्र 2025-26 में कुल 75 सीटों में से 15 सीटों पर ऐसे छात्रों ने दाखिला लिया जिन्हें उर्दू नहीं आती.  यानी साफ है कि हर साल गैर-उर्दू भाषी छात्रों की संख्या बढ़ रही है, और यही वजह है कि अब सरकार को हिंदी किताबें लाने की जरूरत महसूस हुई. 

Continues below advertisement
3

इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह केंद्र सरकार के दाखिला नियमों में हुआ एक बदलाव भी है. सत्र 2022-23 के बाद से नियमों में बदलाव करते हुए यह तय किया गया कि यूनानी मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए दसवीं कक्षा में उर्दू पढ़ना अब अनिवार्य नहीं रहेगा. पहले यह शर्त अनिवार्य थी, जिसकी वजह से बहुत से छात्र चाहकर भी इस कोर्स में दाखिला नहीं ले पाते थे. 

4

आयुष विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस फैसले से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी SC, ST और OBC छात्रों की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है. विभाग का कहना है कि राज्य में यूनानी डॉक्टरों के कई पद अभी भी खाली पड़े हैं, क्योंकि इन वर्गों से योग्य उम्मीदवार अक्सर उपलब्ध नहीं हो पाते. खास बात यह है कि जो नए गैर-उर्दू भाषी छात्र इस कोर्स में दाखिला ले रहे हैं, उनमें ज्यादातर इन्हीं समुदायों से आते हैं. ऐसे में हिंदी किताबें आने से इन छात्रों की पढ़ाई आसान होगी, जिससे आगे चलकर खाली पड़े डॉक्टरों के पद भरने में भी मदद मिल सकती है. 

5

अभी तक की स्थिति यह थी कि यूनानी मेडिसिन जैसा पारंपरिक कोर्स सिर्फ उर्दू जानने वाले छात्रों तक ही सीमित माना जाता था. इससे बहुत से मेधावी छात्र सिर्फ भाषा की वजह से इस फील्ड से दूर रह जाते थे. अब हिंदी किताबें आने के बाद यह बाधा हट जाएगी और यूनानी चिकित्सा शिक्षा हर वर्ग और भाषा के छात्रों के लिए खुल जाएगी.  

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Madhya Pradesh BUMS Hindi Textbooks: अब हिंदी में भी होगी BUMS की पढ़ाई, MP बनेगा पहला राज्य
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.