एक्सप्लोरर
VMMC-SJH Jobs 2022: सीनियर रेजिडेंट के 400 से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, इस दिन से पहले करें अप्लाई
VMMC-SJH Vacancy 2022: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अस्पताल के पते पर 28 सितंबर 2022 से पहले भेजने होंगे.
VMMC-SJH भर्ती 2022
1/7

VMMC-SJH Recruitment 2022: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है. जिसके अनुसार VMMC-SJH में सीनियर रेजिडेंट के खाली पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
2/7

ये है रिक्ति विवरण: अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के द्वारा VMMC-SJH में सीनियर रेजिडेंट के 434 पद पर भर्ती की जाएगी.
3/7

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र वर्गानुसार 45 / 48 /50 वर्ष निर्धारित की गई है.
4/7

जरूरी पात्रताएं: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त एनएमसी / डीसीआई से एमबीबीएस/ बीडीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन / डिप्लोमा/ डीएनबी डिग्री और अन्य तय पात्रताएं होनी चाहिए.
5/7

ऐसे होगा चयन: उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. टेस्ट में प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे. अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट एवं असेसमेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
6/7

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
7/7

कैसे करें अप्लाई: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.vmmc-sjh.nic.in पर जाकर अंतिम तारीख 28 सितंबर 2022 तक जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज दें.
Published at : 22 Sep 2022 01:36 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट























