डेयरी सुपरवाइजर सहित इस पद पर निकली वैकेंसी, ये करें अप्लाई

यूकेपीएससी भर्ती.
UKPSC Jobs 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से डेयरी सुपरवाइजर और शुगर केन सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं. आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 तय की गई है.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 91 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें डेयरी सुपरवाइजर के 13 पद और शुगर केन सुपरवाइजर के 78 पद शामिल हैं.
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कृषि में इंटरमीडिएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय दुग्धशाला डिप्लोमा या फिर समकक्ष पढ़ाई किया हुआ होना चाहिए.
उम्र सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है.
आवेदन शुल्क: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 172 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/ एसटी कैटेगरी के लिए 82 रुपये का शुल्क रखा गया है. वहीं, पीएचसी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये तय है.
आखिरी तारीख: इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तीन जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.