✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 4000 पदों पर होगी भर्ती, इन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका

एबीपी लाइव   |  13 May 2026 07:05 AM (IST)
SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 4000 पदों पर होगी भर्ती, इन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI जल्द ही लगभग 4000 नई भर्तियां करने की तैयारी में है. यह भर्ती बैंक की नई लोन कलेक्शन और रिकवरी टीम के लिए की जाएगी.जोकि बढ़ते लोन पोर्टफोलियो और RBI के नए नियमों को देखते हुए SBI अपनी रिकवरी व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है. ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है.

1

SBI करीब 3000 से 4000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा. यह भर्ती अगले एक साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा सकती है.

2

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी होगा. बैंकिंग, फाइनेंस, फील्ड वर्क या रिकवरी सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है.

3

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा की पूरी जानकारी सामने आएगी. अनुमान है कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जायेगी.

4

SBI इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फील्ड स्किल टेस्ट जैसी प्रक्रिया अपना सकता है. कुछ पदों पर अनुभव के आधार पर भी चयन किया जा सकता है.

5

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर के अनुसार आकर्षक वेतन मिल सकता है.शुरुआती सैलरी लगभग 25000 रुपये से 40000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जा सकती हैं.

6

उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इसके बाद करियर या भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. और अंत में फॉर्म सबमिट करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 4000 पदों पर होगी भर्ती, इन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.