✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

एनआईबीएमजी में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट की भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

रजनी उपाध्याय   |  07 Jan 2026 10:05 AM (IST)
एनआईबीएमजी में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट की भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

सरकारी रिसर्च सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. राष्ट्रीय जैवचिकित्सा जीनोमिक्स संस्थान (NIBMG) ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को अच्छा वेतन और रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा.

1

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल एक पद को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधार पर की जाएगी. शुरुआत में यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी. जिसे उम्मीदवार के कार्य प्रदर्शन और परियोजना की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है.

2

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा पीएचडी डिग्री धारक या चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री के साथ तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे.

3

आवेदन शुल्क की बात करें तो NIBMG Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया में सभी पात्र अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के  ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

4

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. यह साक्षात्कार Microsoft Teams प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा, जिसकी जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जाएगी.

5

इस पद पर चयन होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 67,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही कुल वेतन पर 10 प्रतिशत HRA की सुविधा भी मिलेगी.

6

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. CV को amaitra.nibmg@gmail.com पर 20 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए ईमेल से सूचना दी जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • एनआईबीएमजी में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट की भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.