Jobs 2024: इस संस्थान में निकली कई पदों पर वैकेंसी, 27 जनवरी से पहले करें आवेदन

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड भर्ती.
India Optel Limited Recruitment 2024: इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने टेक्निकल और फाइनेंशियल ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार संस्थान में 30 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जनवरी 2024 तय की गई है.
वैकेंसी डिटेल्स: इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 34 रिक्ति पद भरे जाएंगे. जिनमें 18 पद तकनीकी पेशेवर और पद 16 वित्त पेशेवरों के लिए हैं.
कहां मिलेगा फॉर्म: इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiaoptel.in के माध्यम से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और फॉर्म को भरें.
यहां भेजें आवेदन पत्र: उम्मीदवार वर्क्स मैनेजर (एचआर), इंडिया ऑप्टिकल लिमिटेड, कॉर्पोरेट मुख्यालय OFILDD परिसर, रायपुर देहरादून (यूके) 248008 के पते पर आवेदन पत्र भेज सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार recruitment@indiaoptel.in पर ईमेल कर सकते हैं.
लास्ट डेट: इस अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं.