दिल्ली में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे अप्लाई
DSSSB Jobs 2024: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार दिल्ली में 12वीं पास युवाओं को नौकरी करने का अवसर मिलेगा. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 09 जनवरी से शुरू हो जाएगी.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए कई पद भरे जाएंगे. जिनमें ग्रेड IV / जूनियर असिस्टेंट के 1672 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क - सह - टाइपिस्ट (अंग्रेजी / हिंदी) के 256 पद, स्टेनोग्राफर के 143 पद, सहायक ग्रेड - I के 104 पद, जूनियर असिस्टेंट के 40 पद, जूनियर असिस्टेंट के 30 पद आदि भरे जाएंगे.
उम्र सीमा: इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.image 3
कैसे करें अप्लाई: अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.
लास्ट डेट: इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2024 तय की गई है.