DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में निकली वैकेंसी, 60 पदों पर होगा चयन, ये करें अप्लाई
एबीपी लाइव | 30 Mar 2024 08:13 AM (IST)

डीआरडीओ में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद ही बढ़िया खबर है. डीआरडीओ की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर 50 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए जल्द अप्लाई कर लें.
1
इस भर्ती अभियान के माध्यम से डीआरडीओ में 60 आईटीआई अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. जिनमें इंजीनियर, ड्रॉफ्ट्समैन आदि पद शामिल हैं.
2
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पद के अनुसार आईटीआई पास होना चाहिए. साथ ही अन्य जरूरी पात्रता भी पूरी होनी जरूरी है.
3
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 27 साल के मध्य होनी चाहिए.
4
चयनित उम्मीदवारों को 8050 रुपये का स्टिपेन्ड मिलेगा.
5
आवेदन करने की अंतिम डेट 12 अप्रैल 2024 तय की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.