✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई

रजनी उपाध्याय   |  13 Jan 2026 10:13 AM (IST)
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करने का सपना है, तो आपके लिए खुशखबरी है.BPSC ने सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती शुरू कर दी है. उम्मीदवार तय समय के अन्दर आवेदन कर सकते हैं.

1

यह भर्ती पूरी तरह से सरकारी है और चयन के बाद उम्मीदवारों को लेवल-9 के अनुसार सैलरी मिलेगी.आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.

2

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. पढ़ाई में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, कृषि या इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है.

3

आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई है.सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल है, जबकि OBC, EBC और महिलाओं के लिए 40 साल तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 साल तक की छूट दी गई है.

4

इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना होगा. हाइट सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 163 सेमी, SC/ST पुरुषों के लिए 152.5 सेमी, सामान्य महिलाओं के लिए 150 सेमी और SC/ST महिलाओं के लिए 145 सेमी तय है.

5

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही होगा.

6

सबसे पहले BPSC की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद ईमेल और मोबाइल से ओटीपी वेरीफाई करें. फिर अपनी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.अंत में फोटो, सिग्नेचर अपलोड करके फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.