BECIL में Walk in Interview के आधार पर मिलेगी नौकरी, 1 लाख होगी सैलरी

बेसिल भर्ती 2022
BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा कई पद पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के द्वारा मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाटा एनालिस्ट, सोशल मीडिया एनालिस्ट, प्रधान सलाहकार आदि पद पर भर्ती की जाएगी. ये भर्ती अभियान कुल 160 पद भरेगा.
पात्रता: उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा की जांच आधिकारिक साइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
कब होगा वॉक इन-इंटरव्यू: भर्ती के लिए वॉक इन-इंटरव्यू का आयोजन 23 और 29 सितम्बर को किया जाएगा.
वेतन: भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार वेतन मिलेगा. उम्मीदवारों को 8 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप 590 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 295 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.