भारतीय छात्रों को जापान में फ्री पढ़ाई का मौका, पूरी फीस होगी माफ

रजनी उपाध्याय   |  11 Jun 2026 08:04 PM (IST)
भारतीय छात्रों को जापान में फ्री पढ़ाई का मौका, पूरी फीस होगी माफ

विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए शानदार मौका आया है. ADB Japan Scholarship 2026 के तहत छात्रों को जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा. इस स्कॉलरशिप की खास बात यह है कि इसमें पढ़ाई से लेकर रहने और यात्रा तक का अधिकांश खर्च कवर किया जाता है.

1

ADB-Japan Scholarship Program की शुरुआत जापान सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा की गई थी. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य विकासशील देशों के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. इसके तहत छात्र इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट, साइंस, टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट से जुड़े विषयों में मास्टर्स की पढ़ाई कर सकते हैं.

2

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस माफ की जाती है. इसके अलावा रहने और खाने के लिए मासिक भत्ता दिया जाता है. किताबों और स्टडी मटेरियल के लिए अलग से सहायता राशि मिलती है. मेडिकल इंश्योरेंस और आने-जाने का यात्रा खर्च भी कवर किया जाता है. रिसर्च करने वाले छात्रों को थीसिस तैयार करने के लिए अतिरिक्त ग्रांट भी मिल सकती है.

3

ADB Japan Scholarship आमतौर पर एक साल के लिए दी जाती है. अगर छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इसे दूसरे साल तक बढ़ाया जा सकता है. मास्टर्स कोर्स के लिए इसकी अधिकतम अवधि दो साल तय की गई है.

4

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार ADB सदस्य देश का नागरिक होना चाहिए. उम्मीदवार को जापान की पात्र यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कोर्स में प्रवेश मिलना जरूरी है. ग्रेजुएशन में अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए और कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है. अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए और सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए.

5

इस स्कॉलरशिप के तहत जापान की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई का अवसर मिलता है. इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, क्योटो यूनिवर्सिटी, तोहोकू यूनिवर्सिटी, क्यूशू यूनिवर्सिटी, नागोया यूनिवर्सिटी, केयो यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जापान और त्सुकुबा यूनिवर्सिटी समेत कुल 17 विश्वविद्यालय शामिल हैं.

6

उम्मीदवार को सबसे पहले अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी चुननी होगी और वहां एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन करते समय ADB-JSP Scholarship के लिए भी विचार किए जाने का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद यूनिवर्सिटी पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करके ADB को भेजती है. अंतिम चयन ADB द्वारा किया जाता है और चयनित उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ओर से सूचना दी जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • भारतीय छात्रों को जापान में फ्री पढ़ाई का मौका, पूरी फीस होगी माफ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो