✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

जामिया मिलिया इस्लामिया ने नए सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरू, 14 नए कोर्स किए शुरू

एबीपी फीचर डेस्क   |  07 Mar 2025 12:57 PM (IST)
1

इस साल जामिया ने विदेशी छात्रों और एनआरआई वार्डों से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए एक अहम कदम उठाया है. इसके तहत विश्वविद्यालय ने सार्क देशों के छात्रों के लिए शुल्क में कटौती की है साथ ही विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक द्वारा प्रस्तावित डिप्लोमा कोर्सेज पर भी शुल्क में राहत दी है.

2

इस वर्ष जामिया मिलिया इस्लामिया ने 14 नए पाठ्यक्रमों की घोषणा की है, जो छात्रों के लिए नए अवसरों की राह खोलेंगे. इन नए पाठ्यक्रमों में बी. डिजाइन, एम.एफ.ए. (कला प्रबंधन), बी.एससी. (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस और सर्टिफिकेट कोर्स जैसे कला और सौंदर्यशास्त्र, क्रिएटिव फोटोग्राफी आदि शामिल हैं.

3

विश्वविद्यालय ने कुल 25 कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें 9 स्नातक, 5 स्नातकोत्तर, 8 डिप्लोमा और 3 एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं. इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) मेरिट स्कोर के माध्यम से होगा. खास बात यह है कि बीडीएस कोर्स में विदेशी छात्रों के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं, जो NEET के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं.

4

उम्मीदवारों को जामिया मिलिया इस्लामिया के आधिकारिक वेबसाइट (admission.jmi.ac.in) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं.

5

ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए जबकि पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री जरूरी है.

6

जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए विशेष पहल की है. जिसमें विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए शुल्क में छूट दी गई है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और विविध पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के लिए नए अवसर प्रदान करने का वादा किया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • जामिया मिलिया इस्लामिया ने नए सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरू, 14 नए कोर्स किए शुरू
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.