✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Indian Army TGC: इंडियन आर्मी में TGC की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

कविता गाडरी   |  16 May 2026 12:08 PM (IST)
Indian Army TGC: इंडियन आर्मी में TGC की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

Indian Army TGC: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल इंडियन आर्मी ने 144वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स यानी टीजीसी 144 भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए जनवरी 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा.

1

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा. सेना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

Continues below advertisement
2

इंडियन आर्मी की ओर से कुल 30 रिक्तियां जारी की गई है. अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए सीमा तय की गई है. इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 8 पद, कंप्यूटर साइंस के 6 पद, इलेक्ट्रिक के 2 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 6 पद, मैकेनिक के 6 पद और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 2 पद शामिल है. इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बायो मेडिकल, केमिकल, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, माइनिंग, रबर टेक्नोलॉजी समेत कई सब्जेक्ट शामिल किए गए हैं. हालांकि सेना ने साफ किया है की जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है.

Continues below advertisement
3

इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई-बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. कंप्यूटर साइंस से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस भी मान्य होगा.

4

इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उनका रिजल्ट 1 जनवरी 2027 तक घोषित होना जरूरी है. विदेशी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.

5

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2007 के बाद नहीं होना चाहिए. आयु की गणना दसवीं के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी.

6

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100 का स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक मिलेगी. सेना के अनुसार कमीशन मिलने के बाद वेतन लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,000 रुपये तक हो सकता है. कुल वार्षिक सीटीसी करीब 17 से 18 लाख रुपये तक बताई गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Indian Army TGC: इंडियन आर्मी में TGC की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 जून तक कर सकते हैं अप्लाई
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.