IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री परीक्षा के नतीजों को लेकर क्या है अपडेट, कब तक होंगे रिलीज?

आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा के नतीजे अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं. पीओ परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है और अब क्लर्क पदों के लिए हुई परीक्षा के नतीजों की बारी है.
नतीजे जारी होने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ibps.in.
रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ आदि.
नतीजे कब तक आएंगे, इस बारे में अभी कोई पक्की सूचना नहीं दी गई है पर माना जा रहा है कि रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं.
ऐसी उम्मीद है कि पहले आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे और उसके बाद स्कोरकार्ड रिलीज होगा. इसे भी वेबसाइट से चेक किया जा सकता है.
जो कैंडिडेट्स इस प्री परीक्षा में सफल होंगे, केवल उन्हें ही मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इसका आयोजन 6 अक्टूबर के दिन संभावित है हालांकि तारीखों में बदलाव हो सकता है.
इस संबंध में कोई भी डिटेल या अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको सभी जानकारियां मिल जाएंगी.