✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, HTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी; पढ़ लें डिटेल्स

एबीपी लाइव   |  28 Dec 2025 09:04 AM (IST)
हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, HTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी; पढ़ लें डिटेल्स

हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जो अभ्यर्थी प्राइमरी, मिडिल या सीनियर सेकेंडरी स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद जरूरी मानी जाती है.

1

HTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 4 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने यह सुविधा भी दी है कि अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो जाए, तो उसे सुधारा जा सके. इसके लिए 4 और 5 जनवरी 2026 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी. अभ्यर्थी आवेदन के लिए bseh.org.in या htet.eapplynow.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2

लेवल-1 (PRT) परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले प्राइमरी शिक्षकों के लिए होती है. इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही डीएलएड (D.El.Ed) या इसके समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है.लेवल-2 (TGT) परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होती है. इसके लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और साथ में बीएड (B.Ed) की डिग्री होना जरूरी है.

3

लेवल-3 (PGT) परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है. इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होनी चाहिए.

4

HTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के अनुसार की जाएगी.

5

HTET 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र में मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) होंगे. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी, जिससे अभ्यर्थियों को समझने में आसानी रहे.

6

HTET 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. सबसे पहले उम्मीदवार को htet.eapplynow.com वेबसाइट पर जाना होगा. वहां HTET 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, HTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी; पढ़ लें डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.