✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

एबीपी फीचर डेस्क   |  19 May 2025 02:40 PM (IST)
1

राजकुमारी एलिजाबेथ, जो भविष्य में बेल्जियम की पहली महिला शासक बनने जा रही हैं अब हार्वर्ड के केनेडी स्कूल की छात्रा बन चुकी हैं. यह वही संस्थान है जहां दुनिया भर के नेताओं और नीति-निर्माताओं को तैयार किया जाता है.

2

23 साल की उम्र में उन्होंने एक नया अध्याय शुरू किया है जहां वह राजमहल से दूर एक आम छात्रा की तरह ज्ञान प्राप्त कर रही हैं. बेल्जियम के शाही महल ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह जींस और टॉप में नजर आ रही हैं.

3

एलिजाबेथ ने इससे पहले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) से इतिहास और राजनीति में ग्रेजुएशन किया है और वेल्स के UWC अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैक्लौरिएट की पढ़ाई पूरी की थी.

4

मगर शिक्षा के साथ वह अपनी शाही जिम्मेदारियों से भी जुड़ी रहती हैं. वे समय-समय पर बेल्जियम लौटती हैं और वहां के सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं कभी अपने माता-पिता राजा फिलिप और रानी माथिल्डा के साथ तो कभी अकेले.

5

एलिजाबेथ को बचपन से ही एक जिम्मेदार नेता की तरह तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बेल्जियम की रॉयल मिलिट्री अकादमी में एक साल की ट्रेनिंग ली है और उनके जन्म से पहले ही उत्तराधिकार कानून में बदलाव कर उन्हें ताज का पहला हकदार बनाया गया था.

6

रिपोर्ट्स के अनुसार एलिजाबेथ बहुभाषी और आधुनिक सोच वाली राजकुमारी हैं. वे डच, फ्रेंच, जर्मन और इंग्लिश बोल सकती हैं और उन्हें स्कीइंग, रोइंग और सेलिंग का भी शौक है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.