✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

डीयू पीजी एडमिशन 2026 के लिए 11 जून तक सुधारें फॉर्म, 15 जून को जारी होगी पहली सीट अलॉटमेंट

रजनी उपाध्याय   |  10 Jun 2026 02:44 PM (IST)
डीयू पीजी एडमिशन 2026 के लिए 11 जून तक सुधारें फॉर्म, 15 जून को जारी होगी पहली सीट अलॉटमेंट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. यूनिवर्सिटी ने CSAS PG पोर्टल पर फॉर्म करेक्शन विंडो शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने पहले से आवेदन किया है, वे अब अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं. इसके साथ ही सीट अलॉटमेंट और फीस भुगतान का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

1

DU की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, फॉर्म करेक्शन विंडो कल से खुल चुकी है. उम्मीदवार 11 जून 2026 शाम 4:59 बजे तक अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. तय समय के बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Continues below advertisement
2

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने आवेदन में दर्ज नाम, शैक्षणिक योग्यता, अंक, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह CSAS PG पोर्टल पर जमा किए गए विवरण के आधार पर होगी, इसलिए किसी भी गलती से आगे परेशानी हो सकती है.

Continues below advertisement
3

PG एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट सूची 15 जून 2026 को जारी की जाएगी. जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 15 जून से 17 जून तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद संबंधित विभाग और कॉलेज दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे.

4

पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 19 जून 2026 शाम 4:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी.समय पर फीस जमा नहीं करने पर सीट रद्द भी हो सकती है, इसलिए छात्रों को तय समय सीमा का ध्यान रखना होगा.

5

दिल्ली यूनिवर्सिटी दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची 22 जून 2026 को जारी करेगी. इस राउंड में चयनित उम्मीदवार 24 जून तक सीट स्वीकार कर सकेंगे. वहीं कॉलेज और विभाग 25 जून तक दस्तावेजों की जांच करेंगे और फीस भुगतान की अंतिम तारीख 27 जून 2026 तय की गई है.

6

जो छात्र MA, MSc, MCom और अन्य PG कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें आवेदन में किसी भी तरह की गलती को तुरंत सुधार लेना चाहिए.साथ ही जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • डीयू पीजी एडमिशन 2026 के लिए 11 जून तक सुधारें फॉर्म, 15 जून को जारी होगी पहली सीट अलॉटमेंट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.