✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

रजनी उपाध्याय   |  30 Jan 2026 06:32 PM (IST)
सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सीएसई परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है.नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे.

1

जो अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस और अन्य सिविल सेवा पदों पर चयन का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा सबसे बड़ा अवसर है. यूपीएससी सीएसई देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों युवा भाग लेते हैं.

2

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है.किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है.फाइनल ईयर के छात्र भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन के पात्र होते हैं.

3

यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

4

यूपीएससी सीएसई में चयन तीन चरणों में किया जाता है. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होती है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं. मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.

5

यूपीएससी सीएसई परीक्षा का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें.

6

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsconline.nic.in वेबसाइट पर जायें. इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें. फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन शुल्क जमा करें. और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर के फॉर्म को सबमिट कर दें

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.