BSSC Inter Level Exam: बिहार इंटर लेवल एग्जाम के लिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बड़ी.
BSSC Inter Level Exam 2023: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने बिहार इंटर लेवल एग्जाम 2023 के माध्यम से 12199 पद पर भर्ती की जानी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है. वे उम्मीदवार 9 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट bssc.com पर जाना होगा.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12199 पद पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं क्लास पूरा करना चाहिए.
उम्र सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 37 साल के मध्य होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क: अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थियों को 540 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, महिला उम्मीदवारों और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा.
जरूरी तारीखें: इस भर्ती में शामिल होने के लिए 9 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा और निर्धारित शुल्क भी देना होगा. वहीं, फीस जमा करने के बाद 11 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.