✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

10 साल बच्चों को पढ़ाया, रात में की तैयारी अब DSP बने अंकित कुमार

कविता गाडरी   |  11 Aug 2026 10:10 AM (IST)
10 साल बच्चों को पढ़ाया, रात में की तैयारी अब DSP बने अंकित कुमार

Success Story: बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले अंकित कुमार ने 17वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी का पद हासिल किया है. अंकित ने परीक्षा में 333 वीं रैंक हासिल की है. उनकी कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने किसी बड़े शहर के कोचिंग संस्थान में रहकर तैयारी नहीं की बल्कि गांव में बच्चों को पढ़ाते हुए करीब 10 साल तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी.

1

अंकित कुमार ने अपने गांव में ही एक छोटा कोचिंग सेंटर बनाया था. उस जगह वह करीब 1 दशक तक बच्चों को पढ़ाते रहे और इसके साथ ही अपने बीपीएससी की तैयारी भी करते रहे. सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने पढ़ाई के लिए सेल्फ स्टडी का रास्ता अपनाया.

Continues below advertisement
2

अंकित के अनुसार उनके लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था, लेकिन उन्होंने इन्हीं चुनौतियों से सीखते हुए अपनी तैयारी जारी रखी और आगे बढ़ते रहे. अपनी तैयारी के दौरान अंकित दिन में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते थे.

Continues below advertisement
3

अंकित के अनुसार उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी. उनके पिता के पास इतने संसाधन नहीं थे कि वह उन्हें बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों में पढ़ा सके. ऐसे में उन्होंने अपने घर और गांव में रहकर ही परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया.

4

उन्होंने बीपीएससी के परीक्षा पैटर्न को समझा, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण किया और उसी के आधार पर अपनी तैयारी की रणनीति बनाई. बिना किसी बड़े संसाधन की मदद के उन्होंने लगातार मेहनत और सेल्फ स्टडी के जरिए परीक्षा की तैयारी जारी रखी.

5

दिघवारा प्रखंड के सैदपुर झौंवा गांव निवासी अंकित कुमार ताड़केश्वर राय और संजू देवी के बेटे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई इसके बाद उन्होंने दिघवारा के जय गोविंद उच्च विद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई और छपरा के राम जयपाल कॉलेज से इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

6

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी. गांव में रहकर बच्चों को पढ़ने के साथ उन्होंने अपनी तैयारी भी जारी रखी. करीब 10 साल तक इसी तरह पढ़ाते और तैयारी करते हुए आखिरकार उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली.

7

अपनी सफलता के बाद अंकित ने गांव और सीमित संसाधनों में तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि अगर मेहनत और सफलता के लिए अपनी रणनीति खुद तैयार की जा सकती है. उनका कहना है कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का सही तरीके से विश्लेषण और टारगेट के प्रति लगातार मेहनत की जाए, तो गांव से भी अधिकारी बनने का सपना पूरा किया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • 10 साल बच्चों को पढ़ाया, रात में की तैयारी अब DSP बने अंकित कुमार
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.