✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Best Courses After 12th: 12वीं के बाद क्या चुनें? ये ट्रेंडिंग कोर्स दिलाएंगे शानदार करियर आप्शन

रजनी उपाध्याय   |  26 Mar 2026 07:03 PM (IST)
Best Courses After 12th: 12वीं के बाद क्या चुनें? ये ट्रेंडिंग कोर्स दिलाएंगे शानदार करियर आप्शन

इन दिनों देशभर में 12वीं के बोर्ड रिजल्ट तेजी से जारी हो रहे हैं. जैसे ही रिजल्ट आता है, ज्यादातर छात्रों के मन में यही सवाल होता है कि अब आगे क्या करें. सही कोर्स का चुनाव ही आपके करियर की दिशा तय करता है.आज के समय में सिर्फ पारंपरिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कई ऐसे नए और हाई डिमांड वाले कोर्स मौजूद हैं जिनमें एडमिशन लेकर छात्र अच्छा भविष्य बना सकते हैं.अगर आपने भी 12वीं पास कर ली है, तो आप इन कोर्स में रजिस्ट्रेशन करके अपने करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं.

1

अगर आपको कंप्यूटर, ऐप या टेक्नोलॉजी में रुचि है तो बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतरीन है. इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिखाया जाता है इस कोर्स के बाद आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर या डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं.

2

मशीनों और ऑटोमोबाइल में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शानदार विकल्प है. इसमें मशीन डिजाइन, प्रोडक्शन और टेक्निकल काम सिखाया जाता है. इस कोर्स के बाद ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी मिल सकती है.

3

अगर आपका सपना हवाई जहाज या स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करने का है, तो बीटेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) चुन सकते हैं. इसमें विमान और रॉकेट से जुड़ी पढ़ाई होती है. इस क्षेत्र में करियर बनाकर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर सकते हैं.

4

मोबाइल, नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैसे काम करते हैं, यह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में सिखाया जाता है. 5G और नई टेक्नोलॉजी के चलते इस फील्ड में जॉब के मौके लगातार बढ़ रहे हैं.

5

अगर आप आईटी फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) अच्छा विकल्प है. इसमें प्रोग्रामिंग और वेब डेवलपमेंट सिखाया जाता है. इसके बाद आप सॉफ्टवेयर या ऐप डेवलपर बन सकते हैं.

6

मैनेजमेंट और बिजनेस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) बढ़िया है.इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस और बिजनेस स्किल्स सिखाई जाती हैं.आगे चलकर एमबीए करके बड़े पदों पर नौकरी पाई जा सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Best Courses After 12th: 12वीं के बाद क्या चुनें? ये ट्रेंडिंग कोर्स दिलाएंगे शानदार करियर आप्शन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.