Best AI Courses : AI से जुड़े ये 5 कोर्स हैं स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट, मिलती है बढ़िया सैलरी

आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है और इसमें सबसे बड़ा नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है. AI अब सिर्फ एक विषय नहीं रहा, बल्कि यह हर क्षेत्र जैसे पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस और ऑफिस वर्क का हिस्सा बनता जा रहा है. स्कूल से लेकर कॉलेज तक AI की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. आने वाले समय में AI की डिमांड और भी बढ़ेगी, इसलिए अगर कोई स्टूडेंट 12वीं पास कर चुका है और अच्छी नौकरी और सैलरी चाहता है, तो AI कोर्स सीखना एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है, तो आइए आज हम आपको स्टूडेंट्स के लिए AI से जुड़े 5 बेस्ट कोर्स बताते हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा (AI Diploma) एक शॉर्ट टर्म कोर्स होता है, जिसमें AI की बेसिक से लेकर एडवांस जानकारी दी जाती है. इसमें छात्रों को Python प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग और AI टूल्स का उपयोग करना सिखाया जाता है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा 6 महीने से 2 साल तक का होता है. इसकी फीस लगभग 50 हजार से 3 लाख रुपये तक होती है. इस कोर्स से शुरुआती स्तर पर AI की समझ बनती है और नौकरी के अवसर मिलते हैं.
B.Tech इन AI और Data Science एक इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स है, जो खासकर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें छात्रों को डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Python, C++, R) सिखाई जाती हैं. ये कोर्स 4 साल का होता है. इसकी फीस लाख से 20 लाख तक हो सकती है.
BCA इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स उन छात्रों के लिए है जिन्होंने कॉमर्स या किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास की है. इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ AI और मशीन लर्निंग की पढ़ाई होती है. इसमें प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस, डीप लर्निंग, एल्गोरिदम मेन सब्जेक्ट होते हैं. इस कोर्स की फीस 50 हजार से 3 लाख रुपये सालाना होती है.
B.Sc इन AI और Data Science 3 साल का डिग्री कोर्स है जिसमें मशीनों को सीखने और समझने की क्षमता (Machine Learning) पर फोकस किया जाता है. इसमें डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, डेटा माइनिंग और विज़ुअलाइज़ेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इसकी फीस 30 हजार से 3 लाख रुपये सालाना होती है.
रोबोटिक्स और AI डिप्लोमा कोर्स उन छात्रों के लिए है जो सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि मशीन और हार्डवेयर में भी रुचि रखते हैं. इसमें रोबोट बनाना, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI सिस्टम को मिलाकर काम करना सिखाया जाता है. इस कोर्स की फीस 40 हजार से 3 लाख रुपये तक होती है.