कनाडा के अलावा ये हैं वो देश जहां जाकर आप कर सकते हैं पढ़ाई
बीते कुछ दिनों से भारत और कनाडा के बीच टेंशन का माहौल चल रहा है. ऐसे में वह छात्र जो कनाडा जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे, वह काफी परेशान हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे भी कई देश हैं जहां जाकर आप अच्छी शिक्षा आसानी से हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे देशों के नाम, जहां जाकर आप पढ़ाई कर सकते हैं.
जर्मनी एक ऐसा देश है जहां शिक्षा पाने के लिए कई देशों के छात्र पहुंचते हैं. यहां आप विश्व स्तर की शिक्षा हासिल कर सकते हैं। यहां विदेशी छात्रों के लिए कई अवसर हैं। जर्मनी में विश्वविद्यालय कम ट्यूशन फीस लेते हैं और कोई यूनिवर्सिटी तो ट्यूशन फीस भी नहीं लेती हैं.
ऑस्ट्रेलिया भी शिक्षा के लिहाज से काफी बेहतर है. यहां कई ऐसे विश्वविद्यालय जिनकी विश्व स्तर पर रैंकिंग काफी हाई है.
यूनाइटेड स्टेट्स विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के लिए काफी डिमांडिंग देश है. हर साल विदेश से यहां छात्र पढ़ने के लिए पहुंचते हैं. यूएस में विदेशी छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी हैं.
यूनाइटेड किंगडम भी शिक्षा के लिए विदेशी छात्रों के लिए काफी शानदार देश है. यहां की शिक्षा प्रणाली में पाठ्यक्रम बहुत छोटे हैं. यहां इस तरह का पैटर्न है जहां छात्र कम समय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल कर सकता है.
पढ़ाई के लिए कई देशों से छात्र-छात्राएं फ्रांस भी पहुंचते हैं. फ्रांसी की सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई को किफायती बनाती है। साथ ही यहां आर्थिक सहायता भी मिल जाती है.