✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सीनियर क्लर्क की सैलरी, जानकर रह जाएंगे हैरान

एबीपी लाइव   |  18 Sep 2025 01:00 PM (IST)
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सीनियर क्लर्क की सैलरी, जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, लाखों सरकारी कर्मचारियों की नजर उसकी सिफारिशों पर टिकी रहती है. अब 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) चर्चा में है, जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

1

खासतौर पर क्लर्क और निचले पदों पर काम करने वाले कर्मचारी जानना चाहते हैं कि उनकी तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी होगी. सीनियर क्लर्क के पद पर काम करने वालों के लिए यह और भी अहम है, क्योंकि यह पद बड़ी संख्या में सरकारी दफ्तरों में मौजूद है.

2

अभी सीनियर क्लर्क की नौकरी पे लेवल-5 में आती है. इस लेवल में सबसे कम मौजूदा बेसिक पे 29,200 रुपये है. हालांकि, ग्रेड, भत्ते और अन्य सुविधाओं को जोड़कर सैलरी इससे कहीं ज्यादा हो जाती है. साथ ही अनुभव के आधार पर ग्रेड चेंज होता है.

3

8वें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की है. दरअसल, यही एक ऐसा गुणांक है जिससे यह तय होता है कि बेसिक पे में कितनी बढ़ोतरी होगी. कुछ रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया गया है कि फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक जा सकता है.

4

वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह 1.92 से 2.08 के बीच रह सकता है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू हुआ, तो सीनियर क्लर्क की बेसिक सैलरी करीब 83,000 रुपये के आसपास पहुंच सकती है.

5

इसी के आधार पर महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों की गणना की जाएगी. यानी कुल मिलाकर सैलरी का पैकेज और भी बड़ा हो जाएगा.

6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जा सकती हैं. यानी अभी कर्मचारियों को कुछ ही महीनों का इंतजार करना होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सीनियर क्लर्क की सैलरी, जानकर रह जाएंगे हैरान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.