इक्वाडोर: शक्तिशाली भूकंप में 77 की मौत और 588 से अधिक घायल!
राष्ट्रपति राफेल कोरिया वैटिकन की यात्रा पर हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वह तत्काल इक्वाडोर लौट रहे हैं.
भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक महसूस किये गए. यह झटके इक्वाडोर, उत्तरी पेरू और दक्षिणी कोलंबिया में महसूस किये गए.
इक्वाडोर के उप राष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने भूकंप को हाल के दशकों में आया भीषण भूकंप बताया और कहा कि मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है.
ग्लास ने कहा कि मुख्य भूकंप के झटके के बाद देश में 55 मामूली झटके आये.
इक्वाडोर में कल आये एक शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 77 व्यक्तियों की मौत हो गई, इमारतें और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गये.
हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में प्रशांत तटों के निकट सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में कहा कि खतरा बहुत हद तक टल चुका है.
आपको बता दें कि इससे भयभीत नागरिक अपने घरों से निकल गए.
ग्लास ने टेलीविजन और रेडियो पर एक विशेष प्रसारण में कहा कि आज सुबह तक 77 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हो गई थी और 588 से अधिक घायल हैं.
ग्लास ने कहा कि पुलिस, सेना और आपात सेवाएं ‘‘नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए अधिकतम अलर्ट की स्थिति में हैं.’’
राजधानी क्विटो में 60 वर्षीय मारिया टोरेस ने कहा, ‘‘हे भगवान, वह भूकंप मेरे जीवन में आया सबसे तगड़ा भूकंप था. वह लंबे समय तक रहा और मुझे चक्कर आ रहा था. मैं चल नहीं पा रही थी..मैं सड़क पर भागना चाहती थी लेकिन ऐसा कर नहीं पायी.’’
एएफपी के एक फोटोग्राफर की रिपोर्ट के अनुसार बंदरगाह शहर गायाक्विल में एक पुल ढह गया, जिसके नीचे एक कार दब गयी. लोगों को ध्वस्त हुए मकानों के मलबे से निकाला जा रहा है.
इक्वाडोर के जियोफिजिकल कार्यालय के अनुसार भूकंप के केंद्र और गायाक्विल की दूरी तक काफी संरचनात्मक क्षति हुई है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि मलबे के नीचे नागरिक हैं जिन्हें बचाना जरूरी है.’’ अधिकारियों ने छह सबसे प्रभावित प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया है.
भूकंप कल रात अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 11 बजकर 58 मिनट पर क्विटो से 170 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में आया.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) की रिपोर्ट के अनुसार इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का तगड़ा भूकंप आया.
इक्वाडोर में कल आये एक शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 77 व्यक्तियों की मौत हो गई, इमारतें और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गये.