✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Rhea Chakraborty से लेकर Sanjay Dutt तक, ड्रग्स के मायाजाल में फंस चुके हैं यह स्टार्स

एबीपी न्यूज़   |  23 Nov 2020 07:30 PM (IST)
1

बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर रोज़-रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं. कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बचिया के साथ गांजे के सेवन के चलते गिरफ्तार हो गई थीं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई स्थित उनके तीन घरों पर छापे मारे जिसके बाद उनके घर से तकरीबन 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ था. भारती और हर्ष दोनों ने ही कुबूल कर लिया था कि उन्होंने गांजे का सेवन किया था हालांकि अब उन्हें ज़मानत मिल गई है.वैसे, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये पहला मामला नहीं है जिसमें ड्रग्स के चलते सेलेब्स की किरकिरी हुई है.इससे पहले भी ड्रग एडिक्शन के चलते बदनामी झेल चुके हैं.

2

1) रिया चक्रवर्ती: सुशांत डेथ केस में जब ड्रग एंगल का खुलासा हुआ तो उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती चली गईं. दोनों को ड्रग पेडलिंग, ड्रग सेवन और सुशांत को भी ड्रग्स देने की वजह से हवालात की हवा खानी पड़ी. तकरीबन एक महीना जेल में काटने के बाद रिया तो जेल से रिहा हो गईं लेकिन शोविक अभी भी जेल में हैं.

3

3) कंगना रनौत: कंगना ने भी ट्विटर पर खुलासा किया था कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी.

4

2) संजय दत्त: ड्रग्स के चलते संजय भी अपनी ज़िंदगी के 9 साल बर्बाद कर चुके हैं. उन्हें बहुत ही कम उम्र में ड्रग्स की लत लग गई थी जिसकी वजह से उनका जीवन बर्बाद हो गया था. संजय दिन-रात ड्रग्स के नशे में डूबे रहते थे जिसके चलते उन्हें कई हफ्तों तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था. इसके बाद उनके पिता ने ड्रग्स की लत छुड़वाने के लिए उन्हें अमेरिका के रिहेब सेंटर भेजा और तीन साल इलाज करवाकर जब संजू इंडिया लौटे तो उन्होंने ड्रग्स से हमेशा के लिए तौबा कर ली.

5

4) प्रतीक बब्बर: राज बब्बर और स्मिता पाटिल के इकलौते बेटे प्रतीक भी ड्रग्स की गिरफ्त में आ चुके हैं. उन्होंने बड़ी मुश्किल से इस बुरी आदत से छुटकारा पाया.

6

5) फरदीन खान: 2001 में फरदीन खान को कोकेन रखने के जुर्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था हालांकि, बाद में उन्हें ज़मानत मिल गई थी.

7

6)विजय राज: एक्टर विजय राज भी ड्रग्स रखने के जुर्म में 2005 में दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिए गए थे. वह वहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए थे .

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Rhea Chakraborty से लेकर Sanjay Dutt तक, ड्रग्स के मायाजाल में फंस चुके हैं यह स्टार्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.