OMG! मरीज को था ब्रेन ट्यूमर, डॉक्टर्स बताना ही भूल गए, 19 महीने बाद हुआ खुलासा
ली को कुछ समझ नहीं आया. पूरी बात पता चलने के बाद ली हैरान रह गए. उन्हें पता ही नहीं था कि 2005 में उनकी ब्रेन की सर्जरी हुई थी. अब ली दूसरे ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ली और उनकी पत्नी 9 लाख से अधिक रूपए खर्च कर चुके हैं. अब इन्होंने हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ली सर्जरी के 19 महीने बाद एक दिन सड़क पर गिर गए. उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए. जहां जांच के दौरान पता चला कि उनका ब्रेन ठीक है. उन्हें 6 महीने बाद हार्ट का चेकअप करवाने की सलाह दी गई. घर आकर ली को एक महीने के अंदर कई बार चक्कर आए. उन्हें फिर से हॉस्पिटल लेकर जाया गया. तब डॉक्टर्स ने बताया कि ली को दोबारा ब्रेन ट्यूमर हो गया है.
ली को 2005 में सर्जरी हुई थी. सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने ली के ब्रेन ट्यूमर का इलाज किया था. ऑपरेशन सफल हुआ लेकिन उन्हें बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया.
ये मामला चीन के हॉन्गकॉन्ग का है. एक 54 वर्षीय मरीज ली शुंग लेंग के साथ ऐसा हुआ है.
इस मामले में डॉक्टर्स ने मरीज का 19 महीने पहले ब्रेन ट्यूमर डायग्नोज किया था लेकिन डॉक्टर्स मरीज को उसकी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताना ही भूल गए.
हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक मरीज को लंबे समय तक हॉस्पिटल में रखकर दर्द के साथ छुट्टी दे दी गई.
कई ऐसे हैरतअंगेज मामले सामने आते हैं जिसमें बाद में पता चलता है कि किसी इंस्ट्रूमेंट को डॉक्टर्स मरीज के शरीर में भूल गए. लेकिन ये ऐसा मामला है जिसके बारे में जान आप दंग रह जाएंगे. सभी फोटोः गेटी इमेज