IN PICS: जानें कौन हैं ये DM जो खिलाते हैं भूखों को खाना?

केरल के एक कलेक्टर प्रशांत नायर की चर्चा हर तरफ हो रही है. केरल के कोजिकोड के कलेक्टर प्रशांत नायर अपनी अनोखी योजनाओं के कारण लोगों में खासे मशहूर हो चुके हैं. उनकी कई योजनाओँ में से सबसे ज्यादा चर्चित है गरीबों को मुफ्त खाना खिलाने के लिए ऑपरेशन सुलेमान.
कुछ समय पहले जिले में काफी वक्त से गंदी पड़ी एक झील की सफाई के लिए भी कलेक्टर प्रशांत नायर ने एक अनोखा ऑफर दिया. उन्होने आम लोगों को झील की सफाई में हाथ बंटाने के लिए कहा जिसके बदले में उन्होने सब लोगों बिरयानी खिलाने का वादा किया. इसके बाद करीब 750 लोग जुट गए और देखते ही देखते झील साफ हो गई.
प्रशांत नायर शहर के विकास को लेकर अपनी अलग सोच की वजह से यहां के लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. यही नहीं वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं. उनके फेसबुक पेज के 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. इसकी वजह है कि प्रशांत सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए करते हैं.
इसी तरह शहर को सुंदर को पेंटिग्स के जरिए सुंदर बनाने की योजना की शुरूआत की गई. इसके लिए आम लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया. नतीजा ये हुआ कि एक के बाद एक शहर की दीवारें खूबसूरत पेंटिंग्स से सज गईं. इसमें बाहर से आने वाले लोगों ने भी अपना योगदान दिया.
केरल के एक कलेक्टर प्रशांत नायर की चर्चा हर तरफ हो रही है. केरल के कोजिकोड के कलेक्टर प्रशांत नायर अपनी अनोखी योजनाओं के कारण लोगों में खासे मशहूर हो चुके हैं. उनकी कई योजनाओँ में से सबसे ज्यादा चर्चित है गरीबों को मुफ्त खाना खिलाने के लिए ऑपरेशन सुलेमान.
प्रशांत नायर के ऑपरेशन के तहत हर सरकारी दफतर में आने वाले भूखे लोगों को एक कूपन दिया जाता है. इस कूपन को लेकर कोजिकोड के किसी भी होटल में जाकर खाना खा सकते हैं.
खाना खिलाने के बदले में मिले कूपनों को होटल मालिक महीने के अंत में कलेक्टर कार्यालय में जमा कर देते हैं और उनको उसका पैसा मिल जाता है. लोगों की भूख मिटाने की कलेक्टर प्रशांत राय की इस खास योजना के लिए पैसे का इंतजाम भी आम लोगों की मदद से ही किया जा रहा है.
जिसे भी भूख लगती है वो किसी भी नज़दीकी सरकारी दफ्तर पर जाकर टोकन ले सकता है और फिर उसे दिखाकर होटल में खाना खा सकता है. कलेक्टर प्रशांत नायर की योजना को होटल मालिकों से लेकर युवाओं और आम लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है.
प्रशांत नायर अपने काम और खास योजनाओं की वजह से कोजिकोड के सबसे चर्चित कलेक्टर बन गए हैं. प्रशांत नायर के ऑपरेशन सुलैमानी का मकसद है कि जिले में किसी को भी भुखमरी का शिकार न होना पड़े.
पर्यटन के क्षेत्र में कोजिकोड की अलग जगह बनाने में भी प्रशांत की अहम भूमिका रही है. दुनिया की सबसे बड़ी पर्यटन व्यापार प्रदर्शनी ‘आईटीबी-बर्लिन शो’ ने दुनिया भर की 50 प्रेरणादायक परियोजनाओं में से ‘कंपेशनेट कोजिकोड को चुना है. प्रशांत नायर ने पिछले साल इस योजना की शुरूआत की थी.