IPL 2016: जानें रोहित शर्मा ने किसके सिर फोड़ा मुंबई इंडियंस की हार का ठिकरा?

शनिवार को आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स से करारी हार का सामना करना पड़ा. जानें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किसके सिर फोड़ा हार का ठिकरा?
रोहित को आशा है कि कोलकाता में उनकी अच्छी फार्म से उन्हें आईपीएल के इस संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल करने में मदद मिलेगी.
शनिवार को आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स से करारी हार का सामना करना पड़ा. जानें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किसके सिर फोड़ा हार का ठिकरा?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि खराब बल्लेबाजी के कारण उनकी टीम को राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स से हार का सामना करना पड़ा, जिससे इससे सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए काफी कुछ सीखने की जरूरत है.
इस लक्ष्य को पुणे ने अजिंक्या रहाणे (नाबाद 66) की बदौलत 14.4 ओवरो में ही हासिल कर लिया. हालांकि, इस मुकाबले में टीम के गेंदबादों ने भी काफी दम दिखाया.
आपको बता दें कि मुंबई का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा.
आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई ने 20 ओवरों में हरभजन सिंह के नाबाद 45 रनों की बदौलत आठ विकेट गवांकर 121 रन बनाए.
वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए लीग के नौवें संस्करण के पहले मुकाबले में पुणे ने मौजूदा चैम्पियन मुम्बई को नौ विकेट से हरा दिया.
रोहित ने मैच के बाद कहा, पिच ठीक-ठाक थी. सच कहूं तो हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. पुणे के खिलाफ 121 रनों का लक्ष्य पर्याप्त नहीं था. इस खेल से काफी कुछ सीखने की जरूरत है.