ये हैं विश्व के सबसे खतरनाक रेल मार्ग, इन्हें देख दंग रह जाएंगे आप!
डेविल्स नोज, इक्वाडोर रेल मार्ग एंडीज पर्वतमाला के अलाउसी और सिबाम्बे के बीच मौजूद है. इस रेल मार्ग पर अगर आप एक बार सफर कर लेंगे तो आजीवन आप इस रेल रुट को नहीं भूला पाएंगे.
अर्जेंटीना का ट्रेन ए लास नुबेस एंडीज पर्वतमाला से गुजरने वाला रेल मार्ग है. इस रेल मार्ग को बनाने में 27 वर्षों का समय लगा था. इस रेल मार्ग पर कई सारे रोमांचक पड़ाव आते हैं.
ऑस्ट्रेलिया का कुरैंडा सीनिक रेल रोड भी अपने अनूठेपन के लिए बखूबी जाना जाता है. ये रेल मार्ग कई खाइयों और झरनों से होकर गुजरता है.
खतरनाक रेल रुट्स की बात हो और जॉर्जटाउन लूप रेल रोड की बात ना हो ऐसा मुमकिन नहीं है. ये खतरनाक रेल रुट अमेरिका में स्थित है. ये रेल मार्ग लगभग 640 फुट की चढ़ाई पर मौजूद है. इस रेल मार्ग पर सफर करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है.
भारत का सबसे खतरनाक और खूबसूरत रेलमार्ग चेन्नई और रामेश्वरम के बीच है. ये खतरनाक और रोमांचक रेल मार्ग 1914 में अंग्रेजों ने बनाया था इस रेल मार्ग की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह रेल मार्ग दो भागों में खुल जाता है. इस अनोखे रुट पर सफर करना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है.
रेल का सफर हमारी जिंदगी से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है. रेल यात्रा के दौरान हम ना जानें कितनी ही नदियों और पुलों को पार करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं विश्व के 5 बेहद ही खतरनाक रेलमार्गों के बारे में जिन्हें देख दंग रह जाएंगे आप....!