Good News! शादी के डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, प्रियंका से लेकर अनुष्का ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बेबी बंप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी. अब उन्होंने फैन्स को एक और खुशखबरी दे दी है.
दीया इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहती हैं. वह फैन्स के साथ हर न्यूज़ शेयर करती हैं. इससे पहले उन्होंने साहिल सांघा से अलग होने की न्यूज भी शेयर की थी.
दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी. दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.
दीया पति वैभव और बेटी के साथ मालदीव में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा शादी को लेकर चर्चा में ही है. इस बीच उन्होंने फैन्स के साथ एक और खुशखबरी शेयर की है.
दीया मिर्जा मां बनने वाली हैं. उन्होंने बेबी बंप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की भी बधाई आई है.