#देशकामूड: देश में अब भी बरकरार है मोदी लहर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के बाद क्या देश बदल रहा है? क्या देश ने तरक्की की रफ्तार पकड़ी या उम्मीदों का बोझ बढ़ रहा है? आखिर देश का मूड क्या है ? मोदी के राज में कितनी बदली देश की तस्वीर ? कितना बदला लोगों का जीवन ?
एबीपी न्यूज और सर्वे एजेंसी IMRB INTERNATIONAL ने देश का मूड जाना है. देश के वोटरों से हमने पूछा दो साल के मोदी राज में क्या अच्छे दिन आए ? पीएम के तौर पर मोदी का काम कैसा रहा ? देश का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है और सबसे बड़ा सवाल अभी लोकसभा चुनाव हुए तो किसे वोट देंगे ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के बाद क्या देश बदल रहा है? क्या देश ने तरक्की की रफ्तार पकड़ी या उम्मीदों का बोझ बढ़ रहा है? आखिर देश का मूड क्या है ? मोदी के राज में कितनी बदली देश की तस्वीर ? कितना बदला लोगों का जीवन ?
आपको बता दें कि यदि अभी चुनाव हुए तो वर्तमान लोकसभा में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. मोदी की आंधी बरकरार है.
आपको बता दें कि यदि अभी चुनाव हुए तो एनडीए को वर्तमान में 342 सीटें मिलेंगी. अर्थात अभी चुनाव हुए तो मोदी को फिर भारी बहुमत मिलेगा.
यूपीए की सीटों में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है लेकिन वोट शेयर में बढोत्तरी हो रही है.
दक्षिण में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बीजेपी के वोट और सीटें बढ़ती नजर आ रही हैं.
पश्चिम में बीजेपी का वोट प्रतिशत तो बढ़ रहा है लेकिन सीटें कम हो जाएंगी.
यूपी में अपनी स्थिति बरकरार रखी है. बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने जो अपनी जमीन खो दी थी उसे एक बार फिर हासिल करती नजर आ रही है.
बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए फिर पंजाब से केवल बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है. लेकिन इसकी भरपाई पूरब में असम और उड़िसा में होती दिख रही है.
गौरतलब है कि साल 2014 में NDA को 336 सीटें जबकि UPA को 60 सीटें मिलीं थी.