IN PICS: दिल्ली में दोस्तों के सामने हुआ लड़कियों के साथ गैंगरेप

दिल्ली में दोस्तों के सामने हुआ लड़कियों का रेप. दोस्तों की नजरों के सामने दो लड़कियों को कुछ लड़कों ने बनाया अपने घिनौने मंसूबों का शिकार. बेबस दोस्त देखते रहे और शैतान कहर बरपाते रहे थे.
इस खौफनाक वारदात का शिकार बनी दोनों लड़कियां गहरे सदमे में हैं और पुलिस पांचवे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है. मामले की जांच में जुटी पुलिस वारदात के वक्त लड़कियों के साथ मौजूद उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके.
दो लड़कियों के साथ उनके ही दोस्तों के सामने हुए गैंगरेप की ये कहानी बेहद ही सनसनीखेज है. इस खौफनाक वारदात की दास्तां सुनकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में लड़कियां कितनी महफूज हैं. इस घिनौनी वारदात का शिकार बनी उन दोनों लड़कियों ने किसी तरह अपने घरवालों को खबर दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई. मेडिकल जांच में उनके साथ बलात्कार की पुष्टि होते ही पुलिस ने फौरन पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं और दो बालिग.
बुधवार की शाम वो दोनों लड़कियां अपने दो दोस्तों के साथ पॉर्क में आई थीं. उनके साथ मौजूद उनके दोनों दोस्त लड़के थे. वो सभी बैठ कर बातें कर रहे थे. तभी वहां पांच लड़के आ धमके. आरोप है कि उन लड़कों ने लड़कियों के दोस्तों को बुरी तरह से मारापीटा और फिर उन्ही की नजरों के सामने झाड़ियों में ले जाकर लड़कियों के साथ बलात्कार किया.
रात के इस सन्नाटे में दिल्ली की दो लड़कियों की जिंदगी तबाह हो गई. ये स्याह अंधेरा उनकी जिंदगी के लिए काली और डरावनी रात की निशानी बन गया है क्योंकि रात के सन्नाटे में. स्याह अंधेरे में उनके साथ कुछ बदमाशों ने किया है गैंगरेप. दिलदहला देने वाली ये दास्तां दिल्ली के अमन विहार इलाके की है.
दिल्ली में दोस्तों के सामने हुआ लड़कियों का रेप. दोस्तों की नजरों के सामने दो लड़कियों को कुछ लड़कों ने बनाया अपने घिनौने मंसूबों का शिकार. बेबस दोस्त देखते रहे और शैतान कहर बरपाते रहे थे.