IPL9: इन 5 वजहों से DD के खिलाफ MI को मिली करारी हार!
रोहित शर्मा की धीमी पारी:- दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेंदों में महज 65 रन की धीमी पारी खेली. जिसके चलते अंतिम ओवर में रिक्वायर रन रेट काफी अधिक हो गया.
इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन में पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस की चौथी हार ने जहां एक तरफ फैंस को काफी निराश किया है तो वहीं इस गत चैंपियन टीम ने टॉप फोर में पहुंचने की उम्मीदों को भी कम कर दिया है.
फिरोजशाह कोटला के मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा. इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन में 6 मैचों में ये मुंबई इंडियंस की चौथी हार है. जानें वो 5 वजह जिसकी बदौलत DD के खिलाफ MI को मिली करारी हार!
ओपनिंग की कमी:- केवल इतना ही नही दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली करारी हार की एक वजह ओपनिंग जोड़ी भी बनी.
आपको बता दें कि इस बार भी मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास कमाल नही कर पाई और दूसरे ओवर में ही पार्थिव पटेल के रुप में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा.
आपको बता दें कि बटलर का विकेट उस वक्त गिरा जब मुंबई को उनकी अधिक जरुरत थी.
अंतिम 5 ओवरों में गेंदबाजों ने लुटवाएं 54 रन:- मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने जहां पहले 15 ओवर में महज 110 रन दिए तो वहीं अंतिम 5 ओवरों में 54 रन लुटा दिए जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा.
दिल्ली डेयरडेविल्स ने संजू सैमसन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों और फील्डरों के शानदार खेल की बदौलत फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक पूरी की.
फिर फ्लॉप हुए जॉस बटलर:- 3.8 करोड़ की महंगी कीमत में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और 6 गेंदों में महज 2 रन बनाकर चलते बने.
रोहित-हार्दिक की टक्कर:- मैच के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच रन लेने के दौरान हुई टक्कर भी इस मैच में मुंबई इंडियंस की करारी हार की एक वजह बनी.