CRPF की परीक्षा में PM मोदी के नाम से जारी हुआ एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ सेंटर पर हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए ऐडमिट कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी होने से हड़कम्प मच गया. किसी शरारती प्रार्थी ने ऑन लाइन भरे गये फार्म में अपने फोटो की जगह प्रधानमंत्री का फोटो लगा दिया और सीआरपीएफ की वेब साईट से उसका परीक्षा प्रवेश पत्र भी जारी हो गया. जब चैकिंग में ये एडमिट कार्ड सामने आया तो अधिकारी हैरान रह गये. सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबिल के लिए ये परीक्षा 15 जुलाई को हुई लेकिन अभी तक सीआरपीएफ उस शरारती प्रार्थी का कोई पता नहीं लग पाया है. अब सीआरपीएफ के डीआईजी इस मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कर रहे हैं ताकि शरारती व्यक्ति को पकड़ा जा सके.
सी0 आर0 पी0 एफ0 की वेबसाइट पर पीएम के नाम और फोटो वाला ऐडमिट कार्ड(नंबर- 005615) मौजूद था. यह ऐडमिट कार्ड रोल नंबर 2430026090 के कैंडिडेट के पेपर की जांच के लिए था, लेकिन समानताएं सिर्फ पीएम के नाम और तस्वीर तक ही हैं. कार्ड के मुताबिक, कैंडिडेट का जन्म 18 अक्टूबर 1992 में हुआ था और उसके पिता का नाम रारेंद्र मोदी है, जो अमृतसर के समराई गांव से हैं.
सी0 आर0 पी0 एफ0 के अधिकारियों की जानकारी में आते ही ऐडमिट कार्ड कैंसिल कर दिया गया है. इस मामले पर सी0 आर0 पी0 एफ0 के डी0 आई0 जी0 बता रहे है की ये सब ऑनलाइन होने की वजह से हुआ है. इसमें सी0 आर0 पी0 ऍफ़0 की कोई गलती नहीं है.लेकिन उस व्यक्ति तक पंहुचा जायेगा जिसने ये सब किया है और इसकी एफआईआर दर्ज करायी जायेगी. (फोटो क्रेडिट/रिपोर्ट- उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़)
हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए एक प्रत्याशी के ऐडमिट कार्ड की प्राथमिक स्क्रीनिंग हो जाती है पर किसी को कुछ अजीब नहीं लगता. सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल के पद के एक उम्मीदवार को ऐडमिट कार्ड जारी करती है, जिस पर पीएम मोदी का नाम छपा है और साथ ही उनकी फोटो भी लगी है. हालांकि 15 जुलाई को हुई परीक्षा में इस रोल नंबर से कोई उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं आया.