समुद्र के अंदर इस कपल ने रचाई अनोखी शादी, देखें तस्वीरें
विवाह आयोजित करने वाले बांड सफारी ने समुद्र के भीतर एक छोटा सा मंडप बनाया जिसके भीतर युगल खड़े हो सके और रस्में निभा सके. इसे भारत की पहली अंडर वाटर शादी माना जा रही है.
हालांकि, इसमें कोई दो राय नही कि कई और इसी तरह अपनी शादी को अलग से करने के वीडियो सामने आते रहे है. इससे पहले कोहलापुर में भी युगल का ऊपर हवा में शादी की तसवीरें देखने को मिली थी.
निखिल खुद डाइविंग इंस्ट्रक्टर है और अपनी शादी को अलग अंदाज़ में करना चाह रहे थे. बताया जा रहा है कि जब निखिल ने यूनिका को इस अनोखे प्लान के बारे में बताया तो यूनिका को कुछ समझ नहीं आया और वो नरवस हो गई. जब शादी का मंडप समुंद्र के पानी के नीचे होने का पता चला तो वो घबरा गई.
कोवलम का यह तट शादी रचाने वालों के खासा लोकप्रिय हो चला है. इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आयोजकों का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी शादी है जो पानी के भीतर हुई है. इस तस्वीर में अनूठे तरीके से एक दूजे का हाथ थामते हुए भारतीय दूल्हे और स्लोवाकिया की उसकी दुल्हन दिख रहे हैं. महाराष्ट्र के निखिल पवार और यूनिका पोगरन ने छोटे से समारोह में समुद्र के भीतर अंगूठी और खास तौर से बनाई गई सीपियों की माला पहनाकर शादी रचाई.
महाराष्ट्र के रहने वाले निखिल पवार ने स्लोवाकिया की यूनिका पोगरण को समंदर के गहरे पानी में अपनी दुल्हन बनाया. ये शादी समारोह करीब एक घंटे चला. इस शादी ने निखिल के कुछ करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया.
वैसे तो आपने कई शादियां देखी होगी, लेकिन केरल में आज एक अनोखी शादी हुई. एक देसी दुल्हे ने विदेशी दुल्हन से गहरे समंदर में शादी की. ये अनोखी शादी आज यानी 27 जनवरी को केरल के कोवलम के तट पर हुई. आगे की स्लाइड्स में देखें इस शादी की तस्वीरें...