IN PICS: लेडी बाउंसर के साथ बलात्कार की ये वारदात आपके होश उड़ा देगी!

सड़क पर दौड़ रही थी कार और उस कार के अंदर हो रहा था बलात्कार. तीन लड़कों के चंगुल में फंसी थी एक लेडी बाउंसर. फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्ती की आड़ में उन लड़कों ने लेडी बाउंसर को बनाया अपने घिनौने मंसूबों का शिकार. आगे की स्लाइड्स में जानें इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में..!
बलात्कार की वारदात को अंजाम देने के बाद वो लोग इसे एक प्रायवेट अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए. इसके बाद ये किसी तरह अपने घर पहुंचीऔर फिर घरवालों को अपनी आपबीती सुनाने के बाद इसने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया. पीड़िता की खौफनाक कहानी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया और बाकी के दो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
इसका कहना है कि उनके जुल्मों सितम का सिलसिला यहीं नहीं थमा. पीड़िता सड़क पर पड़ी कराह रही थी इसी दौरान वो लोग वापस आए. उन लोगों ने इसे कार में डाला. पहले तो किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी और फिर चलती कार में इसके साथ बलात्कार किया.
बलात्कार का शिकार बनी लेडी बाउंसर के मुताबिक करीब 10 साल पहले इसका अपने पति से तलाक हो चुका है. ये अपनी बेटी के साथ अपने मायकेवालों में रहती है. अपना और अपनी बच्ची का पेट पालने के लिए ये एक पब में बाउंसर का काम करती है. इसका कहना है कि गुंडगांव की एक प्रायवेट कंपनी में काम करने वाले हरप्रती नाम के एक लड़के के साथ इसकी दोस्ती थी. फैडशिप डे यानि की 7 अगस्त को हरप्रीत ने इसे फोन करके गुंडगाव मिलने के लिए बुलाया. उसने इससे कहा कि वो तो इसे लेने नहीं आ सकता लेकिन वो अपने एक दोस्त अमन को इसके पास भेज रहा है. कुछ देर के बाद अमन अपनी सेंट्रो कार लेकर इसके पास आया और फिर ये उसके साथ बैठ कर गुड़गाव की ओर निकल गई.
इस महिला का कहना है कि गुड़गांव पहुंच कर अमन इसके साथ छेड़खानी करने लगा. इसी दौरान हरप्रीत और उसका एक साथी भी वहां पहुंच गए. वो भी इसके साथ बद्दतमीजी करने लगे. इसने उनका विरोध किया तो उन लोगों ने पहले तो इसे लोहे की रॉड से बुरी तरह से मारापीटा और फिर चलती कार से नीचे धक्का दे दिया.
सड़क पर दौड़ रही थी कार और उस कार के अंदर हो रहा था बलात्कार. तीन लड़कों के चंगुल में फंसी थी एक लेडी बाउंसर. फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्ती की आड़ में उन लड़कों ने लेडी बाउंसर को बनाया अपने घिनौने मंसूबों का शिकार. आगे की स्लाइड्स में जानें इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में..!
एक लेडी बाउंसर के साथ हुई बलात्कार की ये सनसनीखेज वारदात दिल्ली की है. वारदात का शिकार बनी लड़की के जिस्म पर गहरे जख्मों के निशान उसके साथ हुई अनहोनी की कहानी बयां कर रहे हैं. पीड़िता के मुताबिक फ्रैंडशिप डे यानि की 7 अगस्त को इसके साथ इसके ही एक दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है.