आखिर क्यों हिलेरी ने कह दिया ट्रंप को पुतिन के हाथों की कठपुतली!
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प अगर व्हाइट हाउस के लिए चुने जाते हैं तो वह रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की कठपुतली बन जाएंगे.
ट्रम्प के खिलाफ हिलेरी ने ये आरोप तब लगाए जब राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार विकिलीक्स पर सवालों का जवाब दे रहे थे. पूर्व विदेश मंत्री ने आरोप लगाए कि यह रूस का काम है.
हिलेरी ने दावा किया, ‘‘यह रूस की सरकार के उच्चतम स्तर से आया है, पुतिन की तरफ से आया है. हमारी 17 खुफिया एजेंसियों ने चुनाव प्रभावित करने की पुष्टि की है. ’’ हिलेरी ने पूछा कि क्या ट्रम्प यह स्वीकार करेंगे और निंदा करेंगे कि रूस के लोग ये सब कर रहे हैं और स्पष्ट करेंगे कि इस चुनाव में वह पुतिन का सहयोग नहीं लेंगे, वह अमेरिकी लोगों के खिलाफ रूस की जासूसी को खारिज करते हैं जिसे हाल ही के समय में वास्तव में उन्होंने प्रोत्साहित किया. ’’ बहरहाल ट्रम्प ने कहा कि वह पुतिन को नहीं जानते.
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘विकिलीक्स के बारे में वास्तव में यह महत्वपूर्ण बात है कि रूस की सरकार अमेरिकी लोगों के खिलाफ जासूसी में लगी हुई है. उन्होंने अमेरिकी वेबसाइट, अमेरिका के लोगों के अकाउंट और संस्थाओं के अकाउंट हैक किए. फिर उन्होंने ये सूचनाएं विकिलीक्स को दीं ताकि इसे इंटरनेट पर डाला जा सके. ’’