मिसाल: उल्टा सिर होने के बावजूद अपने सारे काम खुद करते हैं 37 साल के क्लॉडियो
ऑलिवेरा का कहना है, ‘’मैं हमेशा अपने आप को व्यस्त रखना चाहता हूं. मैं किसी और पर निर्भर नहीं होना चाहता.’’
ऑलिवेरा टीवी देखते हैं, फोन ऑपरेट करते हैं. और वो सभी काम करते हैं जो एक साधारण व्यक्ति करता है.
अपने उल्टे सिर के साथ 37 साल गुजार चुके क्लॉडियो अब एक सफल अकाउंटेंट हैं.
जिस शख्स की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो कोई साधारण शख्स नहीं है. उसका जन्म हुआ तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती थी और डॉक्टरों ने उनकी मां को सलाह दी थी कि उन्हें खाना-पीना ना दें और मरने दें.
ऑलिवेरा एक अकाउंटेंट होने के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी बन चुके हैं.
लेकिन ब्राजील के क्लॉडियो वेरा डे ऑलिवेरा अपना सिर उल्टा होने के बावजूद अपने फौलादी इरादों की वजह से आज दुनिया में मशहूर हो चुके हैं.
ऑलिवेरा की मां का कहना है कि उन्होंने बचपन से ही उसे अपने दूसरे बच्चों की तरह ही देखा. उसे जिंदगी जीने की पूरी आजादी है.