✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Cylinder Expiry Date: अगर आप भी यूज करते हैं LPG Cylinder तो यहां है आपके लिए काम की जानकारी

ABP Live   |  23 Jun 2022 03:49 PM (IST)
1

क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रोज काम आने वाला सिलिंडर भी एक्सपायरी डेट रखता है. अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो यहां पूरी इंफॉर्मेशन ले सकते हैं.

2

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) ने जानकारी दी थी कि सभी एलपीजी सिलिंडर एक खास तरह के स्टील और प्रोटेक्टिव कोटिंग के साथ बनते हैं और इनकी मैन्यूफैक्चरिंग BIS 3196 के तहत होती है. उन्हीं सिलेंडर मैन्यूफैक्चरर्स को इन्हें बनाने की इजाजत होती है जो चीफ कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स (CCOE) से मान्यता प्राप्त हों और जिनके पास बीआईएस लाइसेंस हो.

3

हालांकि ये सर्कुलर साल 2007 का है लेकिन आईओसी की वेबसाइट पर ये जानकारी भी दी गई है कि चूंकि एक्सपायरी डेट उन वस्तुओं की होती है जो किसी पर्टिकुलर समय में खराब होने वाले होते हैं. एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इनका निर्माण कई बाहरी और भीतरी मानकों से तय होकर निकलता है तो इनकी एक तरह से कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और सिर्फ तय समय पर टेस्टिंग होती है.

4

एलपीजी सिलेंडरों की स्टैच्युटरी टेस्टिंग और पें टिंग के लिए समय तय किया जाता है और इनके ऊपर एक कोड की तरह ये लिखा जाता है कि अगली डेट कौनसी होगी जिसपर इन्हें टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. उदाहरण के लिए A 2022 का अर्थ है कि साल 2022 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इनको टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. इसी तरह B 2022 जिन सिलेंडर पर लिखा होगा उनको साल 2022 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सिंतबर) के बीच री-टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा.

5

इसी तरह C 2022 का अर्थ है कि साल 2022 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में इनको टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. D 2022 जिन सिलेंडर पर लिखा होगा उनको साल 2022 की चौथी तिमाही यानी (जनवरी-मार्च) के बीच री-टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Cylinder Expiry Date: अगर आप भी यूज करते हैं LPG Cylinder तो यहां है आपके लिए काम की जानकारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.