Virtual Cards: क्या है वर्चुअल क्रेडिट और डेबिट कार्ड? जानिए इस कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कितना है सेफ

वर्चुअल क्रेडिट और डेबिट कार्ड
Virtual Credit and Debit Card: देश में डिजिटल इकोनॉमी में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है. इस कारण वर्चुअल क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. आज हम आपको बता रहे हैं कि वर्चुअल कार्ड क्या है और इसका इस्तेमाल कितना सेफ है.
फिजिकल क्रेडिट और डेबिट कार्ड के डिजिटल वर्जन को वर्चुअल कार्ड कहते हैं. इस कार्ड की खास बात ये है कि यह कहीं गुम नहीं हो सकता है.
जब भी कोई ग्राहक डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल करना है तो उसे 16 डिजिट का यूनिक नंबर मिलता है, जिसे केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने डेबिट कार्ड को डिजिटली भी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं डिजिटल क्रेडिट कार्ड केवल तब ही मिलता है, जब उस ग्राहक के पास फिजिकल क्रेडिट कार्ड नहीं है.
अगर आप भी डिजिटल क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि अपनी कार्ड डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें. अपने कार्ड में दो स्टेप ऑथेंटिकेशन एक्टिव करें, जिससे फ्रॉड होने की संभावना कम हो जाए.
इसके साथ ही वर्चुअल कार्ड में एक डेली लिमिट को सेट कर दें. इससे फ्रॉड होने की स्थिति में आपको कम नुकसान होगा.