Mutual Fund SIP: इन म्यूचुअल फंड एसआईपी ने 10 साल में 4 गुना किया निवेशकों का पैसा

म्यूचुअल फंड को शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है. ये अच्छा रिटर्न ऑफर करते हुए जोखिम को संतुलित बनाते हैं. इसी कारण बाजार के नए निवेशक इन्हें खास तौर पर पसंद करते हैं.
म्यूचुअल फंड में दो तरह से निवेश किया जाता है. जिनके पास एक बार में अधिक निवेश करने की सुविधा होती है, वे लमसम निवेश करते हैं. वहीं दूसरी ओर खुदरा निवेशक एसआईपी के विकल्प को चुनते हैं.
आज हम आपको कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में एसआईपी पर जबरदस्त रिटर्न दिया है. इन फंड में एसआईपी करने से निवेशकों को बीते 10 साल में 4 गुना रिटर्न मिला है.
उनमें से पहला है क्वांट स्मॉल कैप फंड. इस फंड में एसआईपी पर 10 साल में साढ़े चार गुना रिटर्न मिला है. अगर कोई 10 साल पहले इस फंड में 10 हजार रुपये की एसआईपी शुरू करता तो आज उसके पास 53.94 लाख रुपये का फंड होता.
इसी तरह निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड में एसआईपी करने वाले निवेशकों को बीते 10 साल में 4.11 गुना रिटर्न मिला है. इसमें 10 साल पहले 10 हजार रुपये की मासिक एसआईपी शुरू करने पर आज 49.35 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता.
क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने इस दौरान एसआईपी पर 4.05 गुना रिटर्न दिया है और इस फंड ने 10 साल पहले की 10 हजार की एसआईपी से 48.54 लाख रुपये का फंड तैयार करके दिया है.
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.